कंधाई के रखहा बाजार चौराहे के पास फायरिंग/ रंगदारी मांगने की घटना से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 17 March, 2022 23:11
- 541

प्रतापगढ़
17.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कंधई के रखहा बाजार चौराहे के पास फायरिंग/रंगदारी मांगने की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 16.03.2022 को थाना क्षेत्र कंधई के रखहा बाजार चौराहे के पास एक व्यक्ति प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह द्वारा अपने ही गांव के रोशन कुमार गौड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी गयी। इस पर रोशन कुमार के द्वारा शोर मचाने पर प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह उपरोक्त वहां से फायरिंग कर भाग गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कंधई में मु0अ0सं0- 90/2022 धारा 386, 286, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.03.2022 को थाना कंधई के व0उ0नि0 श्री जिलेदार पाल मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह नि0 गनईडीह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के राजपूत चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे ही गांव का रोशन कुमार गौड़, जिसने मुझे गाली दी थी, उसी को मारने के लिए यह तमंचा मैं अपने पास रखा था। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कंधई पर मु0अ0सं0- 91/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह नि0 गनईडीह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम- व0उ0नि0 जिलेदार पाल मय टीम थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।
Comments