काला कानून बर्दाश्त नहीं किसान यूनियन।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट इसराफील खान।
काला कानून बर्दाश्त नहीं किसान यूनियन।
जब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक विरोध चलता रहेगा।
अमेठी- जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूरे जनपद में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूका।
विवरण के मुताबिक जनपद में आज केन्द्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक बिल पास करने के बाद से देश के किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है वर्तमान में किसानों द्वारा इस समय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में आज अमेठी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अमेठी, गौरीगंज, कमरौली,इन्हौना में काले कानून के विरोध में पैदल यात्रा करते हुए काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाते हुए इन्हौना चौराहे पर कृषि मंत्री का पुतला जलाया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कहा कि जब तक काला कानून सरकार वापस नहीं लेगी जब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। तथा नन्द कुमार बाजपेई ने कहा कि अभी तो जनपद में प्रर्दशन हो रहा है जरूरत होगा तो हम लोग दिल्ली भी पहुंचे।
Comments