एस पी ने किया वृक्षारोपण अभियान का आगाज, खागा उपजिलाधिकारी ने काही गाँव मे रोपित किये ग्यारह पौधे

एस पी ने किया वृक्षारोपण अभियान का आगाज, खागा उपजिलाधिकारी ने काही गाँव मे रोपित किये ग्यारह पौधे
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
फतेहपुर। शासन की मंशानुसार व वातावरण एवम प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिये पुलिस कप्तान प्रशान्त वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में फल एवम छायादार लगभग एक दर्जन व्रक्ष रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। इस दौरान एस पी प्रशान्त वर्मा ने मौजूद पुलिस कर्मियों को वृक्षों की मानव जीवन मे उपयोगिता का महत्व समझाते हुए कहा कि व्रक्ष हमारे जीवन के लिये बहु उपयोगी हैं।
इसलिये हम सभी को अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक व्रक्ष रोपित करना चाहिए। इसी क्रम में खागा उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने तहसील क्षेत्र के ऐराया विकास खण्ड के काही गाँव मे अतिक्रमण कारियों से अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी ग्राम समाज की जमीन पर 11 फल एवं छायादार व्रक्ष रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को सम्पूर्ण ग्राम सभा मे लगभग डेढ़ लाख व्रक्ष लगाए जाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य मे लापरवाही बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं होगी। पौध रोपण के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रधान को ही निभानी होगी।
जिसका उपजिलाधिकारी निरन्तर निरीक्षण भी करेंगे। उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने इस दौरान पेड़ो की मानव जीवन मे उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्रक्ष हमारे जीवन के लिये बहुउपयोगी होते हैं। इनके द्वारा ही हमें प्राणवायु ( आक्सीजन)की प्राप्ति होती है। यही नहीं वरन पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में भी इन वृक्षों की महती भूमिका रहती है। आज जो धरा का प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ा हुआ है।
इसकी मुख्य वजह धरा पर वृक्षों की कमी है। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ( योगी आदित्यनाथ) के आदेशनुपालन में आज से एक सप्ताह तक निरन्तर रूप से चलेगा। आगामी पाँच जुलाई को उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम का विशेष अभियान तहसील स्तर पर व्रहद्र रूप से चलाया जाएगा।
जिसमें पूरे तहसील क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे रोपित किये जाएंगे। उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने सभी सामाजिक संगठनों एवम आम जनमानस से भी इस नेक एवम जनहितकारी पुन्यात्मक कार्य मे अपनी सहभागिता निभाई जाने का अनुग्रह किया है। इस अवसर पर एस पी प्रशान्त वर्मा उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह के अलावा समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मी, राजस्व निरीक्षक ग्राम प्रधान समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments