बेटियां होंगीं शिक्षित तो समाज और हमारी पीढ़ियों में आएगा बदलाव - बृजेश पाठक।

PPN NEWS
बेटियां होंगीं शिक्षित तो समाज और हमारी पीढ़ियों में आएगा बदलाव - बृजेश पाठक।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
मोहनलालगंज के निगोहां में पंडित शिवराम शुक्ला गंगा देवी महिला डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बेटियों को पढ़ा लिखा कर ही बेटी बचाओ के नारे को साकार किया जा सकेगा। बेटियां जब शिक्षित होंगी तब ही हमारी पीढ़ियों में बदलाव आयेगा। बेटी बचाओ अभियान को सशक्त बनाने में शिक्षित बेटियां ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामले पर फोकस करना है।
महिलाओं को अपनेअधिकार के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने और बेटियों को बचाने का जिक्र करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के कारण आज बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटी शिक्षित होगी, तो समाज में काफी बदलाव आएगा।
बेटियों को पढ़ा लिखा कर ही बेटी बचाओ के नारे को साकार किया जा सकेगा। बेटियां जब शिक्षित होंगी तब ही हमारी पीढ़ियों में बदलाव आयेगा। बेटी बचाओ अभियान को सशक्त बनाने में शिक्षित बेटियां ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कॉलेज के संस्थापक सदस्यों संजीव शुक्ला और राजीव शुक्ला को महिला डिग्री कॉलेज बनाने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में सरकार की तरफ से हर प्रकार की मदद का आश्वासन भी दिया। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक महिला डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से पूर्व निगोहां व्यापार मंडल अध्यक्ष व छात्र जीवन के साथी रहे सुरेन्द्र दीक्षित के निगोहां स्थित आवास पर पहुंचे जहाँ सुरेन्द्र दीक्षित व उनके पुत्र युवा प्रधान अभय दीक्षित ने डिप्टी सीएम का फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ ही अंगवस्त्र व विघ्नहर्ता गणेश भगवान की मूर्ति भेंट की। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक अमरेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविन्द त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी, निगोहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित, कॉलेज के प्रबंधक संजीव शुक्ला, राजीव शुक्ला, युवा प्रधान अभय दीक्षित, प्रधान ललित शुक्ला समेत काफी संख्या में गणमान्य सदस्य व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments