मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट---प्रमोद तिवारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 27 February, 2021 18:52
- 498

प्रतापगढ
27.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट- प्रमोद तिवारी
केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व यूपी आउटरीच कोआर्डिनेशन कमेटी प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में शर्मनाक गिरावट आई है। पिछले उन्नीस माह में डालर के मुकाबले भारतीय रूपए में 104 पैसे की गिरावट होने से रूपया 73.47 प्रति डालर पहुंच गयाा है। जिसका असर शेयर बाजार में साफ देखने को मिला और सेंसेक्स 1943 अंक व नि टी 568 अंक की रिकार्ड गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों का लगभग साढ़े पांच लाख रूपए डूब गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने अर्थव्यवस्था की बदहाली से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश आर्थिक तबाही व बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होने कहा कि अब देश को जागना होगा, अन्यथा हम आर्थिक बदहाली के ऐसे मुकाम पर पहुंच गए जाएंगे जहां से लौटकर आना मुश्किल होगा। ऐेसा नहीं होने पर देश की आने वाली पीढिय़ां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। प्रमोद तिवारी ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी पर भी चिंता जताई है। श्री तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 61 रूपए प्रति बैरल है, इसके बाद भी मध्य प्रदेश में में पेट्रोल सौ रूपए प्रति लीटर, मुंबई में 97, दिल्ली में ०0, लखनऊ में 89 समेत देश के सभी हिस्सों में सौ का आंकड़ा छूने को तैयार है। डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है और रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत साढ़े आठ सौ रूपए के करीब पहुंच चुकी है। जिससे आम आदमी व किसानों की कमर टूट गई और रसोई का बजट बेपटरी हो गया। उन्होने कहा कि देश की जनता पेट्रोलियम पदार्थ की भारी कीमत चुका रही है और दूसरी और उद्योगपति अंबानी व अडानी दुनिया के सबसे अमीन आदमी बन रहे हैं। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के हम दो हमारे दो की नीति ने देश को मंहगाई की आग में धकेल दिया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे कानून व्यवस्था का मजाक ठहराया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में दुष्कर्म की घटनाएं घटी है, जिससे महिलाओं में भारी असुरक्षा व दहशत का माहौल हो गया। इसी क्रम में प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास कार्यों पर चर्चा की और अलग अलग गांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, गुड्डू सिंह, राजू मिश्रा, अंशुमान तिवारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, रामबोध शुक्ल, दृगपाल यादव, ओम पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
Comments