दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 July, 2022 23:02
- 586

प्रतापगढ
01.07.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थानाध्यक्ष महेशगंज अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र /तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 90/2022 धारा 323, 504, 376 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5क, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त छोटा पाण्डेय उर्फ विवेक पाण्डेय पुत्र लालजी पाण्डेय उर्फ ईश्वरचन्द्र पाण्डेय निवासी सराय स्वामी थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-छोटा पाण्डेय उर्फ विवेक पाण्डेय पुत्र लालजी पाण्डेय उर्फ ईश्वरचन्द्र पाण्डेय निवासी सराय स्वामी थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष महेशगंज श्री अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments