आश्रम पद्धति व महिला पाॅलिटेक्निक आश्रय स्थल क्वारन्टाइन कैम्प का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

आश्रम पद्धति व महिला पाॅलिटेक्निक आश्रय स्थल क्वारन्टाइन कैम्प का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल अवस्थी
बहराइच जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया व राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक में संचालित आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प का निरीक्षण कर वहाॅ की साफ-सफाई, प्रकाश, खान-पान व्यवस्था का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर राम चन्द्र यादव ने बताया कि आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय रिसिया में 77 व राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक में 142 लोग आवासित हंै।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आवासित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यहाॅ पर जो भी लोग रह रहे हैं उनके स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जाये आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित की जाॅच भी करायी जाये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मोबाइल से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प के आस-पास के स्कूलों के रसोईयों को भी यहाॅ पर लगा दिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
Comments