शासन के दिशानिर्देश पर उप जिलाधिकारी कुण्डा व सीओ सदर की मौजूदगी में थाना दिवस का किया गया आयोजन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 May, 2022 22:50
- 614

प्रतापगढ
14.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
शासन के दिशा निर्देश पर उपजिलाधिकारी कुण्डा व सी ओ सदर की मौजूदगी मे थाना दिवस का किया गया आयोजन,
प्रतापगढ।प्रतापगढ जनपद के बाघराय थाना परिसर में आज उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीशचन्द्र त्रिपाठी व सी ओ सदर पवन कुमार त्रिवेदी एवं थानाध्यक्ष बाघराय अवन कुमार दीक्षित की मौजूदगी मे थाना दिवस का आयोजन किया गया जहा आये हुए फरियादियो की समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व कर्मियों व पुलिस टीम द्वारा जनता की समस्याओं का निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिया गया साथ ही मिल रही शिकायतो का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर जनता की समस्याओं का समाधान करने की हिदायत दी गई इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुण्डा,व,सी ओ सदर, एवं थानाध्यक्ष बाघराय, एवम कुण्डा सर्किल के राजस्व कर्मी रामकुमार यादव व सुरेश कुमार तिवारी,बसन्त लाल ,अभयराज,कृष्ण कुमार, मुन्ना लाल,अयूबखान,आदि राजस्व कर्मियों के साथ साथ बाघराय के पुलिस कर्मी व सैकड़ों फरियादी मौजूद रहे।
Comments