चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को जनपद में पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाये--डीएम

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को जनपद में पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाये--डीएम

प्रतापगढ


01.02.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी


चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को जनपद में पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाये-डीएम



जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव 04 फरवरी 2021 को जनपद के प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। चौरी-चौरा महोत्सव 04 फरवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी 2022 तक की अवधि में विभिन्न तिथियों में आयोजन किया जायेगा। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह वर्षभर स्वतंत्रता संग्राम तथा देशभक्ति पर आधारित महत्वपूर्ण तिथियों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि 04 फरवरी 2021 को जनपद में प्रातः 8.30 बजे से प्रभात फेरी प्रारम्भ होकर जनपद में स्थित प्रमुख शहीद स्मारक स्थलों पर प्रातः 10 बजे पहुॅचेगी। प्रभात फेरी के पहुॅचने पर वन्दे मातरम् का गायन शहीद स्मारक स्थलों पर किया जायेगा। प्रातः 10.10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस प्रभात फेरी में एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी आदि सम्मिलित होगें। शहीद स्मारक स्थल पर सायंकाल 5.30 बजे से सायंकाल 6.00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी इसकी व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की जायेगी। सायंकाल 6.30 बजे से दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी किया जायेगा। पूर्वान्ह 11 बजे मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को शुभारम्भ किया जायेगा एवं मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आर्शीवचन दिया जायेगा। जनपद के प्रमुख शहीद स्थलों पर इसके सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दिनांक 03 फरवरी तक सभी महत्वपूर्ण शहीद स्मारक स्थलों की साफ-सफाई एवं रंगाई पुताई आदि का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नगरीय क्षेत्र में भीड़-भाड़, प्रमुख बाजारों, महत्वपूर्ण स्थल पर विशेष अभियान चलाते हुये साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रभात फेरी कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की जायेगी एवं सजीव प्रसारण की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम सुनिश्चत की जायेगी। जिलाधिकारी ने चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को नोडल अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अतिरिक्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी तहसील स्तरीय एवं खण्ड विकास अधिकारी को विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिये गये दायित्वों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन को सकुशल एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जाये।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *