समाजसेवी सूर्यकांत मिश्र के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 17 February, 2021 18:17
- 483

प्रतापगढ
17.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
समाजसेवी सूर्यकांत मिश्र के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय नेता तथा पड़ोसी जिले रायबरेली के समाजसेवी पं. सूर्यकांत मिश्र को निधनोपरांत यहां बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेखपाल संघ तथा आरके संघ की संयुक्त बैठक मे स्वर्गीय सूर्यकांत मिश्र को कर्मचारी हितैषी नेतृत्व ठहराते हुए सामाजिक क्षेत्र मे भी उनके योगदान को अविस्मरणीय कहा गया।
वहीं दिवंगत सूर्यकांत मिश्र की पुत्रवधू एवं स्थानीय बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपम मिश्रा से मिलकर भी अफसरो व कर्मचारियों ने संवेदना प्रकट की। बैठक की अध्यक्षता आरके संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलोचन त्रिपाठी व संचालन लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर रूरल बार एसोशिएसन के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, मुख्यसेविका आशा शुक्ला, एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, ओम नारायण त्रिपाठी, संदीप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments