न्यायालय के आदेश पर 3 वर्ष बाद दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
प्रतापगढ़
23.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
न्यायालय के आदेश पर तीन वर्ष बाद दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
प्रतापगढ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गौरबारी के पूर्व प्रधान विजय पाठक की लड़की वंदना की शादी समदा गांव के द्वारिका तिवारी उर्फ ननहू के लड़के मिंटू संग 2016 में हुई थी,05- 02-2019 को आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर वंदना की मौत हो गई थी, लड़की के पिता पूर्व प्रधान खैरा गौरबारी विजय पाठक ने लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था,उन्होनें बताया कि आरोपियों के रसूखदार होने के चलते पुलिस ने उस समय अभियोग पंजीकृत नहीं किया था, जिस वजह से उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तहरीर में नामजद 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। तो बेटी के परिवार वालों में अपनी मृत बेटी के लिए न्याय की उम्मीद एक बार फिर जिंदा हो गई है।

Comments