ब्राह्मण के दाएं पांव में वास करते हैं समस्त तीर्थ --आचार्य प्रचंड देव

ब्राह्मण के दाएं पांव में वास करते हैं समस्त तीर्थ --आचार्य प्रचंड देव

प्रतापगढ 



14.10.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



 ब्राह्मण के दाएं पांव में वास करते हैं समस्त तीर्थ ---आचार्य प्रचण्डदेव




 प्रतापगढ जनपद के ब्लॉक सांगीपुर की मंगापुर बाजार में मां भगवती दुर्गा भवानी का अलौकिक पंडाल सजाया गया है।

       मंगापुर व्यापार कृप के सहयोग से नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के सप्तम दिवस पर श्रीधाम अयोध्या से पधारे कर्मकांडी विद्वान पंडित सूरज शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान पंडित श्याम सुंदर मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लालमति मिश्रा द्वारा पांडाल में विराजमान देवी देवताओं सहित मां भगवती दुर्गा का विधि विधान से पूजन कराया गय ।

      कार्यक्रम के सप्तम दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी श्रीधाम अयोध्या से पधारे लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य प्रचंड देव जी ने श्रीमद् भागवत में वर्णित भीष्म प्रतिज्ञा सहित परीक्षित के जीवन के अंतिम दिन तक्षक द्वारा श्राप के प्रभाव में जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास तथा प्रभु के पार्षदों द्वारा उनकी प्राणवायु लेकर परमधाम तक पहुंचाने की कथा को विस्तार से बताया।

         आचार्य जी ने आगे बताया कि पृथ्वी पर ब्राह्मणों की उत्पत्ति जगत कल्याण के लिए हुई है। समस्त तीर्थ, ब्राह्मण के दाएं पांव में वास करते हैं।

    कथा के अंत में श्री कृष्ण सुदामा चरित्र के विविध प्रसंगों पर आचार्य जी ने विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि मित्रता की पराकाष्ठा के उदाहरण हैं प्रभु श्री कृष्ण। प्रभु श्री कृष्ण  ने बचपन के मित्र सुदामा का अपनी द्वारिकापुरी में जो सम्मान किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। प्रभु श्री कृष्ण और साधारण ब्राह्मण सुदामा की मनोहारी झांकी का दर्शन करके पांडाल में उपस्थित  महिलाओं एवं बच्चों सहित श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाया।

      कथा को  रोचक बनाने में  ढोलक मास्टर राहुल मिश्रा एवं आर्गनबादक संतराम वर्मा की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही।

       सप्तम दिवस पर भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे गुड्डू सहित राजपूत विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यभान सिंह एवं महामंत्री अर्जुन सिंह, प्रधान नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह व विजय सिंह  आदि ने मातारानी मां भवानी के दरबार में उपस्थित होकर माथा टेका और मां शेरावाली  का आशीर्वाद प्राप्त किया।

       कथा में मुख्य यजमान पंडित श्यामसुंदर मिश्र सहित नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, हीरा सिंह, संजय त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, भारत सिंह, जय कांत शुक्ला, पवन सिंह, जनार्दन प्रसाद उपाध्याय, नक्छेद दुबे, राजेंद्र प्रसाद उर्फ लहरी यादव, कृष्ण लाल त्रिपाठी, राजकरन गुप्ता, मल्ला सेठ,राजेंद्र प्रसाद दूबे आदि के अलावा आर यल सिंह, , प्रेमचंद त्रिपाठी, लल्लू उपाध्याय, माता प्रसाद गुप्ता,शिव प्रसाद दीक्षित, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गंगा प्रसाद तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, गजराज सिंह, डॉ प्रेम सिंह, हरिशंकर तिवारी, वृंदा बक्श सिंह, सुशील मिश्रा,सीताराम यादव, राजू सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, सूरज यादव, अजय सिंह, बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र आदि के अलावा सत्रोहन उपाध्याय एवं आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व गणेश भगवान, महालक्ष्मी, विष्णु भगवान एवं मां दुर्गा भगवती की आरती के क्रम में

 " ओम जय जगदीश हरे, भक्तजनों के संकट *क्षण में दूर करे"

सहित अन्य देवी देवताओं की आरती की गूंज रही। आरती में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व श्रद्धालु उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया।उल्लेखनीय है कि नवदुर्गा पूजा समिति मंगापुर के निर्णय के अनुसार 14 अक्टूबर, 2021 (गुरुवार) को प्रातः 10:00 बजे पूर्णाहुति ( यज्ञ हवन ) एवं सायं 5:00 बजे से मां का विशाल भंडारा होना सुनिश्चित किया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *