तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 03 लोगो की मौत।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
संवाददाता महमूद अहमद
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 03 लोगो की मौत।
अमेठी/फुरसतगंज जायस सलोंन मार्ग पर देर शाम लोहिया पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमे बैद्यनाथ सरोज उम्र 60 वर्ष निवासी माधोपुर गोरीगज राजेश सरोज उम्र 19 वर्ष निवासी माधोपुर गौरीगंज नीरज शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी पाण्डेयपुर मिस्रौली शुक्लपुर गंभीर रूप से घायल हो गए ।मौके पर पहुची डायल पुलिस 112 की मूचना पर 108 एम्बुलेंस से तीनो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द फुरसतगज लाया गया जहा चिकित्सक ने तीनो को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी अंगद सिंह शव को कब्जे में लिया।
Comments