अटल जयंती पर किसान संगोष्ठियों में लाभप्रद योजनाओं की दी गयी जानकारियां, डीएम ने भी लिया आयोजन का जायजा

अटल जयंती पर किसान संगोष्ठियों में लाभप्रद योजनाओं की दी गयी जानकारियां, डीएम ने भी लिया आयोजन का जायजा

प्रतापगढ 


25.12.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



अटल जयंती पर किसान संगोष्ठियों मे लाभप्रद योजनाओं की दी गई जानकारियां, डीएम ने भी लिया आयोजन का जायजा



पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयो तथा अन्य सरकारी संस्थानो पर पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण सुनने के लिए लोग जुटे दिखे। जिले के डीएम डा. रूपेश कुमार व सीडीओ अश्विनी कुमार पाण्डेय ने भी किसान संगोष्ठियों के प्रबन्धों का निरीक्षण किया। वहीं लाइव प्रसारण के पूर्व किसान संगोष्ठियों मे अफसरो तथा भाजपाईयों ने पीएम नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी के द्वारा किसानो के हित मे संचालित योजनाओं की भी लोगों को जानकारियां दी। संगोष्ठियो मे नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयक की खूबियांे पर भी प्रकाश डाला गया। वहीं ब्लाक मुख्यालयो पर कृषि विभाग द्वारा कृषि संयंत्रों की उपयोगिता व पशुधन विकास द्वारा मवेशी सुरक्षा तथा बाल विकास परियोजना द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं के कल्याण से जुडी योजनाओं को लेकर प्रदर्शनियांे का भी आयोजन किया गया। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए किसान फसल सुरक्षा तथा किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मुनौवर खान व संचालन रूपेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, नागेश प्रताप सिंह, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय, सभासद दिवाकर द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि बब्लू मिश्र आदि ने भी सरकार की कृषि परक नीतियो पर प्रकाश डाला। एसडीएम राम नारायण ने मुख्यालय पर लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। एसडीएम ने बाल विकास परियोजना द्वारा पौष्टिक आहारांे के मॉडल प्रस्तुतियों को देख सीडीपीओ अनुपम मिश्रा के निर्देशन की सराहना भी की। इसी सिलसिले मे सांगीपुर तथा रामपुर संग्रामगढ़ व लक्ष्मणपुर विकासखण्ड मुख्यालयो पर भी अटल जयंती पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर के साधन सहकारी समिति बैंक मुख्यालय पर भी किसान मेले मे लोगों को कृषि ऋण की सुगमताओं की जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व सीडीओ अश्विनी पाण्डेय ने भी किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सहकारिता कीर्ति वीर नीलोत्पल ने किया। इधर लक्ष्मणपुर विकासखण्ड मुख्यालय पर कृषि संगोष्ठी मे विश्वनाथगंज विधायक डा. आरके वर्मा ने मोदी सरकार की किसानो से जुडी उपलब्धियों का गुणगान किया। संयोजन बीडीओ डा. अंजूरानी वर्मा ने किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *