एन. सी. एल. ब्लाक (बी) गोरबी परियोजना के खदान में डंपर पलट जाने से बड़ा हादसा होते- होते बचा-!

एन. सी. एल. ब्लाक (बी) गोरबी परियोजना के खदान में डंपर पलट जाने से बड़ा हादसा होते- होते बचा-!

Prakash Prabhaw News

 

एन. सी. एल. ब्लाक (बी) गोरबी परियोजना के खदान में डंपर पलट जाने से बड़ा हादसा होते- होते बचा-!

 

सिंगरौली।

आज एन सी एल के ब्लॉक (बी) गोरबी परियोजना में एक  विमल कम्पनी का "हैबी डंपर"( होल पैक) अचानक पलट गया जिससे परियोजना के खदान क्षेत्र में कार्यरत श्रमिको में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में डंपर बुरी तरह छतिग्रस्त होगया है।लेकिन ईश्वर का सुक्र है कि चालक बाल-बाल बच गया है।

 ज्ञात हो कि प्रथम पाली में विमल कंपनी का "डंपर" नंबर 1119 जिसे आपरेटर पुनी राम चला रहे थे अचानक "सी एच पी" के हार्पर में पलट गया। 
यह तो ईश्वर की कृपा रही कि आपरेटर पुनी राम बाल -बाल बच गए और सुरक्षित है। इस तरह आज परियोजना के खदान क्षेत्र में बड़ा हादसा होते होते बच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार "होल पैक" को काफी नुकसान पहुंचा है।
बताया गया है कि  ब्लॉक बी परियोजना प्रबंधन द्वारा घोर लापरवाही पूर्वक "सी एच पी" के हापुड़ का संचालन कराया जाता है। जिसके चलते यह दुर्घटना घटी।
कहते है कि खदान क्षेत्र में हमेसा असुरक्षित तरीके से प्रबंधन द्वारा काम कराया जाता है। जो दुर्घटना का कारण बनता है।
जिसको लेकर श्रमिको में असंतोष व्याप्त है।

कोयला श्रमिक सभा (सम्बद्ध) (एच एम एस) एन सी एल- सिंगरौली के महामंत्री अशोक कुमार पांडेय ने एन सी एल के "सी. एम. डी." का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए, मांग किया है कि दुर्घटना के कारणों और सम्बंधित जिम्मेदारों के कार्यप्रणाली की जांच करा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हो और श्रमिको में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *