डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जनपद में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जनपद में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी। 09/08/2021

रवि कांत साहू , ब्यूरो 

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, जनपद में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम

कौशाम्बी। इस समय पूरे प्रदेश में बरसात के कारण सभी नदियां अपने उफान पर है । जिस कारण उनके किनारो में बसे गॉवो में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। 

कौशाम्बी जनपद के जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गढ़वा हिसामबाद एवं कोशम इनाम का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने हिसामबाद में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश देते हुए इन सब लोगों के खाने-पीने आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई एवं चिकित्सकों की टीम को निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये, जिससे किसी के बीमार होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके। गढ़वा के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गढ़वा में 14 परिवार प्राथमिक विद्यालय एवं जैन मंदिर में शिफ्ट किये गये हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने इन सब लोगों के खाने-पीने आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर निरन्तर निगरानी के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने प्रस्तावित बृहद गौसंरक्षण केन्द्र कोशम इनाम में चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये ।

कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर-9454418030 एवं 7080039571 बाढ़ अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु एक जिला स्तरीय बाढ़ राहत  कन्ट्रोल रूम कोविड कन्ट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता नियुक्त किये गये है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी मनोज ने देते हुए बताया कि कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर-9454418030 7080039571 है। बाढ़ से संबंधित किसी भी स्थिति समस्या के समाधान हेतु इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *