दबंगों द्वारा किया जा रहा है चक मार्ग पर कब्जा

दबंगों द्वारा किया जा रहा है चक मार्ग पर कब्जा

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज


रिपोर्ट - मनोज कुमार मिश्रा बारा


दबंगों द्वारा किया जा रहा है चक मार्ग पर कब्जा


बाकी पुर ग्राम सभा के लोग हैं परेशान चक मार्ग के लिए चल चुकी है गोली।


प्रयागराज जनपद के  बारा तहसील में इन दिनों अवैध कब्जा चक मार्ग को दबंग कर रहे हैं। सरकारी चकमार्ग होने के बावजूद लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक साल पूर्व बारा तहसील उप जिलाधिकारी महोदय जी को इस मामले से संबंधित दरखास दिया गया था, जिसमें लेखपाल जी जाकर मार्ग को नाप कर चिन्हित कर आए थे उसके बाद भी दबंग लोग उसको हटाकर पत्थर गिरवा कर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह से मौन है। कुछ दिनों पहले चक मार्ग के लिए गोलियां चल चुकी है उसके  बावजूद भी प्रशासन चुप है। चक मार्ग के कब्जा होने के कारण किसान और ग्रामीण लोग बेहाल हैं। पूरी तरह से खेती भी किसान नहीं कर  पा रहा है। यदि चक मार्ग का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो फिर गोली चलने की संभावना प्रकट हो रही है। यदि इस तरह की कोई भी घटना  घटती है तो इसमें प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *