कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

प्रतापगढ़

02. 09. 2020

रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी

कांग्रेस सेवादल केे पदाधिकारियों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

आज दिनांक 2 सितंबर 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद पांडेय जी ने आज प्रदेश सचिव पद पर प्रेम शंकर द्विवेदी, सेवादल जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ के पद महेंद्र कुमार शुक्ल एवं सेवादल शहर अध्यक्ष ज्योति कुमार "गल्ली तिवारी" को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी जी देसाई के संस्तुति पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए यह आशा व्यक्त किया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएनसी श्री राहुल गांधी एवं आईएनसी की राष्ट्रीय महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी की अपेक्षा एवं भावनाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस सेवा दल को गतिशील तथा सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सेवादल के नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय श्री प्रमोद तिवारी - पूर्व राज्यसभा सांसद, माननीय आराधना मिश्रा "मोना" - नेता विधानमंडल दल का दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया और नेताद्वय के बताये हुए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर डॉ नीरज त्रिपाठी जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, डॉ प्रशान्त देव शुक्ल जी पीसीसी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *