आर्म्स एक्ट मामले में आठ वर्षों से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
आर्म्स एक्ट मामले में आठ वर्षों से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट-सरोज यादव।
मोहनलालगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट मामले में आठ वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी किशन लाल मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी राम स्वरूप का पुत्र है। जिसके विरुद्ध निर्गत एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में उसके घर में से गिरिफ्तार किया गया।
जो विगत आठ वर्षों से पुलिस के साथ आँख मिचौली का खेल खेल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मोहनलालगंज पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव व आरक्षी रोहित कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया किशन लाल विगत आठ वर्षों से फरार चल रहा था।
जिसके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी था जिसे थाने लाने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज गया।
Comments