मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं से संवाद का दिखाया गया सजीव प्रसारण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 18 October, 2020 20:18
- 469

प्रतापगढ
18.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गज आज दूसरे दिन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी क्रम में आज एन0आई0सी0 के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के महिलाओं से संवाद सम्बन्धित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया तथा जूम एप के माध्यम से जनपद की महिला ग्राम प्रधान, महिला बीडीसी, प्रधानाध्यापिका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम जुड़ी रहीं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के सफल संचालन हेतु वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जनपद की महिला ग्राम प्रधानों, महिला सभासदों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाओं आदि के साथ सीधा संवाद किया। उन्होने इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिये जाने हेतु अपील की। इसके साथ ही महिलाओं से नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण के तहत विभिन्न प्रकार के पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रतिभा अम्बेडकर, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य सहित महिला ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, अध्यापिका तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सूचना विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वैन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
Comments