चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है पुलिस

प्रतापगढ
18.09.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है पुलिस प्रतापगढ जनपद के बाघराय थाना की पुलिस आज दिनांक 18.09.2020 को नवागत थानाध्यक्ष रतन लाल कनौजिया के निर्देशन में बाघराय थाने के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह अपने हमराहियों संजय कुमार आदि के साथ सकरदहा मोड़ बिहार चेक प्वाइंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान दोपहिया वाहनो के साथ - साथ गुजर रहे चारपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। इस कड़ी धूप में भी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह मय हमराहियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने से जहां अराजक तत्वों में हड़कंप मचा रहा वहीं आम जन मानस तारीफ करते नजर आए,जहां इस भीषण गर्मी में लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं वहीं पर बाघराय पुलिस अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन कर रही है।
Comments