आधी रात को शादी वाले घर पहुँचे दो संदिग्ध, चोर समझकर हुई पिटाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 December, 2020 17:35
- 462

प्रतापगढ
12.12.2020
आधी रात को शादी वाले घर पहुंचे दो संदिग्ध, चोर समझकर हुई पिटाई
शादी वाले घर में आधी रात के बाद दो संदिग्ध युवक बाइक से पहुंचे। चोर का शक होने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दबोच कर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों ने रात में रास्ता भटकने की बात कही। पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान किया है।महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे धुन्नू निवासी राजकुमार मिश्र के घर के लोग शुक्रवार को शादी समारोह में गए थे। घर में महिलाएं थीं। रात करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्हें चोर समझकर सहमी महिलाओं ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच कर पीट दिया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। पकड़े गए युवक राजू गौतम निवासी राजापुर व सतीश कुमार निवासी गिस्था महेशगंज बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक बारात में गए थे। वापसी में कोहरे के कारण रास्ता भूलकर वहां पहुंच गए। शनिवार को पुलिस ने दोनों को शांति भंग में पाबंद कर चालान कर दिया।
Comments