उच्च प्राथमिक विद्यालय छितपाल गढ़ का किया गया औचक निरीक्षण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 February, 2021 12:19
- 490

प्रतापगढ
15.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
उच्च प्राथमिक विद्यालय छितपाल गढ़ का किया गया औचक निरीक्षण
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के क्रम मे उप शिक्षा निदेशक /डायड प्राचार्य प्रयागराज डा आसुतोष दुबे उच्च प्राथमिक विद्यालय छितपालगढ का सघन औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के समय सभी चौदह पंजिकाओ का अवलोकन किया आज कक्षा - 6 के 36के सापेक्ष नौ छात्र उपस्थिति थे। छात्रों के अभिभावकों के अनुमति पत्र का भी अवलोकन किया। बच्चों को कोविड सुरक्षा के विषय में बताया गया। विद्यालय के साफ़-सुथरा होने और अभिलेखों के रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की विद्यालय के टी एल एम तथा ई पाठशाला पंजिकाओ का भी अवलोकन किया और सराहाना करते हुए कहा कि शिक्षकों के कठिन परिश्रम और कुशल मार्ग दर्शन मे विद्यालय प्रेरक बनेगा।।निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षाधिकारी मान्धाता आशीष कुमार पान्डेय,राजेश प्रताप सिंह ए आर पी हिन्दी शिक्षिकाएं कीर्ति सरोज. अन्दलीब अतिया, ज्योति सिंह, सरला यादव अनुदेशक अजय शर्मा, राम कुमारी, और अनुचर केशव प्रसाद उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय द्विवैनी (1-8)तक उच्च प्राथमिक विद्यालय छितपालगढ, उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर।, उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8)पुरैला आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया उपरोक्त जानकारी राजेश प्रताप सिंह ए आर पी हिन्दी मान्धाता प्रतापगढ़ ने दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय छितपालगढ का औचक निरीक्षण करते हुए उप शिक्षा निदेशक /डायड प्राचार्य प्रयागराज डा आसुतोष दुबे के साथ खण्ड शिक्षाधिकारी मान्धाता और अन्य अधिकारी गण राजेश प्रताप सिंह ए आर पी हिन्दी तथा विद्यालय का समस्त शिक्षिकाएं और अनुदेशक मौजूद रहे।
Comments