चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से दबंगों ने बुजुर्ग महिला के घर का तोड़ा ताला,घर पर किया कब्जा

चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से दबंगों ने बुजुर्ग महिला के घर का तोड़ा ताला,घर पर किया कब्जा

PPN NEWS

लखनऊ।

नीरज उपाध्याय

चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से दबंगों ने बुजुर्ग महिला के घर का तोड़ा ताला,घर पर किया कब्जा


जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की बात करती है,

 तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।

 ताजा मामला राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम का है,

 जहां बुजुर्ग महिला के घर का ताला तोड़कर दबंगों ने घर पर कब्जा कर लिया।

  आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला के पटीदारों ने जबरन उसके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और मारा-पीटा।

जबकि इस संपत्ति का मामला न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है।

 इस घटना के बाद पीड़ित महिला जब अपनी आपबीती लेकर थाने पर पहुंची तो उसे भगा दिया गया।

 उसके बाद पीड़ित महिला जब स्थानीय चौकी इंचार्ज से अपनी आपबीती बताई तो बुजुर्ग महिला के साथ चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने अभद्र व्यवहार करते हुए,

 उसे जेल में डालने की धमकी दे दे दी और पीड़ित महिला के पाटीदारों के साथ सांठगांठ करके बुजुर्ग महिला के घर पर ताला जड़ दिया।

अब हालत यह है कि बुजुर्ग महिला न्याय के लिए दर बदर की ठोकर खा रही है और पुलिस प्रशासन उस महिला की मदद करने की बजाय उक्त महिला को डराने धमकाने का कार्य कर रही है।

 ऐसे में योगी सरकार के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है।

  गरीब असहाय लोगों के साथ दबंग और पुलिस प्रशासन के लोग कैसे अत्याचार कर रहे हैं,

 यह पूरी घटना की वारदात वीडियो में कैद हो चुकी है और वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि दबंग किस तरह से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं और जबरन ताला तोड़ रहे हैं।

इसके बावजूद पीजीआई थाना कोई भी कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रही है।

 ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस प्रशासन योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है और जानबूझकर मजबूर लोगों की सहायता करने के बजाय,दबंगों से सांठगांठ करके उन मजबूर लोगों की सहायता करने की बजाय दबंगों के हौसले बुलंद करने का काम कर रही है।

 ऐसे में गरीब जनता का सरकार से विश्वास उठता नजर आ रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *