04 देसी बम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 23 March, 2022 20:56
- 498

प्रतापगढ़
23.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
04 देसी बम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कन्धई से उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र कन्धई के पंचायत भवन के सामने वहद ग्राम ईशनपुर के पास से एक व्यक्ति अजय सिंह उर्फ गजनी पुत्र पारसनाथ उर्फ नान्हू सिंह नि0 ईशनपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ को 04 देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/22 धारा 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01 अजय सिंह उर्फ गजनी पुत्र पारसनाथ उर्फ नान्हू सिंह नि0 ईशनपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 04 देसी बम। पुलिस टीम- उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।
Comments