ब्रेकथ्रू के मीडिया और स्टेकहोल्डर सम्मेलन में महिलाओं से जुड़ी हिंसा के मुद्दे पर हुई चर्चा।

ब्रेकथ्रू के मीडिया और स्टेकहोल्डर सम्मेलन में महिलाओं से जुड़ी हिंसा के मुद्दे पर हुई चर्चा।

ब्रेकथ्रू के मीडिया और स्टेकहोल्डर सम्मेलन में महिलाओं से जुड़ी हिंसा के मुद्दे पर हुई चर्चा।


संवाददाता सुनील मणि

 लखनऊ मोहनलालगंज. आज मोहनलालगंज ब्लॉक में महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाली हिंसा और उनसे जुड़े हुए अन्य मुद्दों जैसे लैंगिक भेदभाव,बाल विवाह इत्यादि पर कार्य करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू द्वारा घर की रसोई में एक मीडिया और स्टेकहोल्डर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आपसी सहयोग और महिलाओं से जुड़ी हिंसा के मुद्दे पर परस्पर समन्वय बना कर कार्य करने को ले कर चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू की तरफ़ से मीडिया कोऑर्डिनेटर नदीम,जिला समन्वयक मनीष,ब्लॉक कार्यकर्ता दुर्गेश,ज्योति के साथ आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पूनम,शांति,मुख्य सेविका गीता सहित कई गाँव के प्रधानों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मुख्यधारा में लाकर इसे देशभर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक  भी  बना रहे हैं।

इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *