सम्पन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति बैठक

सम्पन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति बैठक

सम्पन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति बैठक

पी पी एन न्यूज

(कमलेन्द्र सिंह)

23.07.2021, फतेहपुर।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवहन्न पर कार्यकर्ताओं में एकजुटता व एकरूपता लाने के लिये बी जे पी के शहर स्थित कैम्प कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सचान ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री सन्त बिलास शिवहरे ने प्रतिभाग किया। जिन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सन्त विलास शिवहरे ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल अपना भला करने का काम किया है।जिसमे अगर बसपा की बात की जाए तो उसका एक मात्र उद्देश्य रहा है सम्पत्ति का संकलन। वहीं सपा की सरकार ने सम्पत्ति के संकलन के साथ अत्याचार, शासन सत्ता का दुरुपयोग करने का काम किया है। 

जबकी बी जे पी की चाहे केंद्र सरकार हो या फिर प्रदेश सरकार दोनो ने ही राष्ट्र हित मे कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पी एम मोदी के नेतृत्व में बी जे पी सरकारे कार्यकर्ताओं के अंदर भी संस्कार देने का काम कर रही हैं। यही कारण है कि संस्कारवान कार्यकर्ता धीरे धीरे अपना कारवां बढाते जा रहे हैं।और पूरी कर्तब्य निष्ठा के साथ जन सेवा कर रहे हैं। इस कार्यसमिति की बैठक का उद्देश्य भी यही है कि सामूहिक रूप से सभी सदस्यों के निर्णय को मानकर उस पर कार्य किया जाए। तभी कार्य अपने सही अंजाम तक पहुंचता है।

वहीं जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बी जे पी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी जीत हाँसिल की है। 

अब आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की बारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी2022 विधान सभा चुनावी फतह हाँसिल करने के लिये अभी से जुट जाने का आवहन्न किया। उन्होंने कहा कि 23, 24, 25 जुलाई को कार्यकर्ता वैक्सिनेशन कैम्प लगाएंगे। साथ ही 26 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सभी ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित करने का कार्य ब्लॉक प्रमुखों द्वारा किया जाएगा। 15 सितम्बर तक बूथ अध्यक्षों के सत्यापन का काम भी पूरा किया जाना है।

वहीं जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि विगत दिनों सम्पन्न हुए चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनावी फतह हाँसिल कराने में कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर बिन्दकी विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, अमरजीत सिंह जनसेवक, नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, कोआपरेटिव चेयरमैन शशि शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, विकास पासवान, खागा चेयरमैन गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष (महिला) मोर्चा अर्चना त्रिपाठी, देवनाथ धाकडे, संजय पाण्डेय, शिव प्रताप सिंह समेत लगभग तीन सैकड़ा भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *