महात्मा गाँधी इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुई महिला मोर्चा(भाजपा) की परिचय बैठक

महात्मा गाँधी इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुई महिला मोर्चा(भाजपा) की परिचय बैठक
पी पी एन न्यूज
जोनिहा/फतेहपुर
सोमवार को बिन्दकी विधानसभा के जोनिहा कस्बे स्थित महात्मा गाँधी इण्टर कॉलेज परिसर में महिला मोर्चा(भाजपा) की परिचय बैठक मण्डल अध्यक्ष (महिला) विभा अग्निहोत्री ने किया।
इस दौरान महिला मोर्चा (भाजपा) की मण्डल अध्यक्ष श्री मती अग्निहोत्री व जिला शह मंत्री बिन्दकी विधानसभा संयोजिका संगीता तिवारी ने जय भाजपा तँय भाजपा के नारे को दोहराते हुए संगठन की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बना विधानसभा पहुँचाने का आवाहन्न किया।
इस अवसर पर जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज, महामंत्री सुनील गुप्ता, बिन्दकी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शारदा शुक्ला, संगीता द्विवेदी समेत संगठन के तमाम महिला व पुरुष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments