विधायक के नेतृत्व में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली,

विधायक के नेतृत्व में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली,
भारत माता के जयकारे से गूंजा इलाका
पूर्व विधायक ने भी फहराया घर घर तिरंगा
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर विधायक अमरेश रावत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर ने भी सपाइयों के संग घर घर जाकर तिरंगा फहराया।
मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत के नेतृत्व में आयोजित यह बाइक रैली मोहनलालगंज कस्बे से आरंभ होकर बक्खाखेड़ा, मऊ, राजाखेड़ा, शीतलखेड़ा, छिबऊ खेड़ा के कई मार्गो से गुजरते हुए गनेशखेड़ा पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भारतमाता की जय और वन्देमातरम के गगनभेदी नारे लगाए जिससे पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा।
मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज को लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम सब भाजपा के कार्यकर्ता अमृत महोत्सव को जन-जन तक ले जा रहे हैं। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भिन्न-भिन्न कार्यक्रम क्षेत्रभर में चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में गांव-गांव,मंडल-मंडल जाकर लोगों से इस अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाह्न किया जा रहा है। बाइक रैली कार्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारी मधुर मिश्रा, आकाशदीप अवस्थी, सदाशिव लोधी, शुभम दीक्षित, विनोद कुमार, रिकी, आयुष शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर ने भी घर घर झंडा फहराया
वहीं दूसरी ओर पूर्व सपा विधायक अम्बरीष पुष्कर ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ गांव में घर घर जाकर तिरंगा फहराया और लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किए।
इस मौके पर सपा नेता मोहम्मद रईस, पूर्व उपप्रधान अरुणेश प्रताप दल्लू, मायाराम वर्मा, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल गनी, सन्तराम रावत, हरिशंकर रावत, अशर्फी लाल धीमान व नितुल शर्मा समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments