बाइक व विक्रम की भिड़ंत में दो घायल, हालत गम्भी

बाइक व विक्रम की भिड़ंत में दो घायल, हालत गम्भी
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
खजुहा/फतेहपुर
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी के मुरादीपुर मार्ग में जैती खेड़ा मोड़ के पास विक्रम और बाइक की भिड़ंत में विक्रम चालक विजय बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना उम्र 40 वर्ष पुत्र शिव भवन सिंह निवासी कंसपुर गुगौली थाना कल्याणपुर तथा बाइक चालक अनुज उम्र 30 वर्ष पुत्र रामजियावन निवासी महरहा थाना कल्याणपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। पास में मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की हालत को गमभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Comments