बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गम्भीर घायल

बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गम्भीर घायल
*पी पी एन न्यूज*
*(कमलेन्द्र सिंह)*
जोनिहा/फतेहपुर
कोतवाली बिंदकी थाना क्षेत्र के कस्बा जोनिहा के बिलौना मोड़ के पास दो बाइक की आपस में भिड़त।दोनों बाइक सवार गंभीर घायल।मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी साधन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार कस्बा जोनिहा से बाइक सवार घरही खेरा निवासी बछराज उम्र 35 वर्ष दिलावलपुर जा रहा था।पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार कटरा जाफरगंज निवासी साहिल अहमद उम्र 25 वर्ष की बाइक अनियंत्रित होकर बच्छराज की बाइक से भिड़ गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बारे जोंनिहा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की सूचना मिली है।मौके पर पुलिस को भेजा गया है।वहीं मौके पर पहुंचे कांस्टेबल अरुण कुमार, नवनीत यादव, बंटी, कुशपाल और भारत कुमार ने घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया व क्षतिग्रस्त बाईको को पुलिस चौकी परिसर में सुरक्षित पहुंचाया।
Comments