किसान मेला व प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

किसान मेला व प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

प्रतापगढ 



06.01.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



किसान मेला व प्रदर्शनी में उमडी भीड़



 किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को प्रतापगढ जनपद के लालगंज ब्लाक मुख्यालय पर किसान मेले मे भारी भीड़ उमडी। मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा बीडीओ मुनौवर खॉन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। परिचर्चा के शुभारंभ से पूर्व अतिथियो ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शनी मे स्थानीय बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियो, किसानो तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियो को सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन ने कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने हरित क्रांति के जरिए उन्नतशील खेती पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल जायसवाल तथा डा. अमित बरनवाल ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की। सीडीपीओ अनुपम मिश्रा ने कृषि क्षेत्र मे सहभागिता के लिए नारी शक्ति के भी योगदान तथा भूमिका की उपादेयता पर प्रकाश डाला। सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रतिनिधि बब्लू मिश्र ने मोदी सरकार की कृषि कल्याणकारी नीतियो पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी मुनौवर खान ने किया। संगोष्ठी का संचालन कृषि विभाग के प्रभारी डा. संदीप जायसवाल ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राव वीरेन्द्र सिंह व पंकज मिश्र, पूर्व प्राचार्य गुरूवचन सिंह, प्रेम बहादुर सिंह ने अपने संबोधन मे कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय विकास का मजबूत आधार ठहराया। इस मौके पर राजू पाण्डेय, रामचंद्र, राजू सिंह, मुरलीधर तिवारी, मंजू, प्रतिभा सिंह, कांती मिश्रा, संदीप तिवारी आदि रहे। इसके बाद प्रमुख ददन सिंह व बीडीओ मुनौवर खान ने परिसर मे लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। पौष्टिक आहार व सुपोषण पर केन्द्रित बाल विकास परियोजना के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *