वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर मिश्र के निधन पर प्रतापगढ़ के अधिवक्ताओं में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर मिश्र के निधन पर प्रतापगढ़ के अधिवक्ताओं में शोक की लहर
प्रतापगढ 



18.05.2022



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर मिश्र के निधन पर प्रतापगढ़ के अधिवक्ताओं में शोक की लहर




प्रतापगढ़।सन 1975 से प्रतापगढ़ मुख्यालय पर वकालत की प्रैक्टिस करने वाले 73 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित भास्कर मिश्रा के निधन का समाचार पत्र मिलने पर  प्रतापगढ़ के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दिखाई पड़ रही है।अधिवक्ताओं ने अपने साथी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
       मूलतः वे ग्राम बाल्हापुर, मछली शहर, जौनपुर के निवासी थे। इनके पिता पंडित बद्री नारायण मिश्र (I.A.S.) राजपत्रित अधिकारी थे। पंडित भास्कर मिश्र, प्रतापगढ़ शहर में रहकर अपनी वकालत  शुरू करके सिविल एवं क्रिमिनल कोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे। यही नहीं, वे महीने में एक दिन सुप्रीम कोर्ट एवं दो दिन हाई कोर्ट बेंच लखनऊ में भी प्रैक्टिस करते रहे हैं।
      कहां के प्रति समर्पित पंडित भास्कर मिश्रा,शुरू से ही  मेधावी एवं कर्मठ रहे तथा अधिवक्ताओं के संगठनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उन्होंने जूनियर बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता शक्तिपीठ के संस्थापक सदस्य के रूप में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
         अधिवक्ता शक्तिपीठ के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता/साहित्यकार आनंद प्रचंड ने "अखिल भारतीय विधिक एवं जनहित संस्थान" का गठन करके उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद दिया था।
       पंडित भास्कर मिश्र अपनी सरलता, कर्मठता एवं अच्छे व्यवहार के लिए सदैव जाने जाते रहेंगे।
       शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामसेवक त्रिपाठी प्रशांत, स्वामीनाथ शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल,परशुराम उपाध्याय सुमन,आनंद प्रचंड, आचार्यओम प्रकाश मिश्र, राज किशोर त्रिपाठी, चिंतामणि पांडेय, गणेश नारायण मिश्र, देव आनंद त्रिपाठी, विश्वनाथप्रसाद त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, त्रिभुवन नाथ मिश्र, हरि शंकर लाल श्रीवास्तव, विनय मिश्र, संतोष त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, चंद्रभूषण दीक्षित, रघुवीर प्रसाद उपाध्याय, योगेश शुक्ल  किसान, रामनिवास उपाध्याय, अवधेश ओझा, इंद्र कांत पांडेय, राम प्रसाद त्रिपाठी, गया प्रसाद पांडेय, रामचंद्र सिंह, सुरेश भारती,सतीश चंद्र उपाध्याय, रंजना मिश्रा, विजय पाल सिंह, दौलतराम तूफान, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, ठाकुर मानसिंह, गुड्डू मिश्रा, विवेक उपाध्याय, मुख्तार अहमद, अनिल मिश्र, विशाल उर्फ गोलू, प्रमिला मिश्रा, राजभवन मिश्रा, बृजलाल सरोज, सुनील मिश्रा, लालता प्रसाद पांडेय, परमानंद पांडेय, लल्लू वाली, प्रतिभा सिंह, आलोक आजाद, नब्बन भाई, हकीमुद्दीन, निशा कांत पांडेय, शैलेंद्र द्विवेदी, विनय सिंह, विश्व प्रकाश पांडेय, सूर्यमणि मिश्र, रामचंद्र यादव, रामाश्रय शर्मा आदि प्रमुख हैं।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *