भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
भाजयुमो ने बाइक रैली निकाल कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
रिपोर्ट- सरोज यादव।
केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भाजयुमो की ओर से बाइक रैली निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
मोहनलालगंज के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में स्थित कालेबीर बाबा मंदिर परिसर से विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। जो मोहनलालगंज कस्बे से होते हुए गौरा गांव स्थित गौशाला सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए निकली।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में तमाम कार्य कराए गए, जिन्हें तीर्थ मनाया गया है। इसी को लेकर यह रैली निकाली गई।
वहीं विधायक अमरेश कुमार ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला पूर्व विधायक चंद्रा रावत ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को लेकर प्रकाश डाला और लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
वहीं जिलाध्यक्ष भाजयुमो धीरेन्द्र पाण्डेय धीरू ने बताया कि आज यह बाइक रैली मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने के लिए निकाली गई है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो सनी पांडे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लालगंज शुभम सिंह चंकी पांडे सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments