भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाई भारत सरकार की तीन साल की उपलब्धियां

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाई भारत सरकार की तीन साल की उपलब्धियां
पी पी एन न्यूज
रिपोर्ट, कमलेन्द्र सिंह
फतेहपुर।
भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में कलक्टरगंज में तमाम लोगों को भाजपा सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की उपलब्धियों को बताया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा जिस तरीके से भाजपा की केंद्र की सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार सभी जनमानस के हित में कार्य कर रही है उससे हर वर्ग के लोग खुश हैं उन्होंने कहा कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चुस्त-दुरुस्त है और कोरोना संक्रमण महामारी में भी सरकार ने प्रवासी मजदूरों सहित तमाम गरीब निर्धन लोगों की मदद में आगे बढ़ कर साथ दिया है उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है जिससे आम जनमानस खुश है इस अवसर पर कलेक्टर गंज वार्ड के सभासद दिवाकर अवस्थी भाजपा प्रवक्ता मनोज मिश्रा प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव, वैभव द्विवेदी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
Comments