विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म मामले में न्यायालय के आदेश पर दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 4 March, 2021 19:21
- 461

प्रतापगढ
04.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो भाईयों पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाईयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की छब्बीस वर्षीया विवाहिता ने बीती पांच नवंबर को तहरीर देकर पड़ोस के शिवा गुप्ता व कैलाश गुप्ता पुत्रगण मेवालाल निवासी बसंतगंज जेंवई पर घर मे घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ हुए दुष्कर्म के वारदात की वीडियो क्लिप भी बना ली। वीडियो क्लिप वॉयरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने अलग अलग दिनों पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने अनसुनी कर दी तो उसने न्यायालय मे परिवाद दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। सुनवाई के पश्चात कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोनों सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज करने का फरमान सुना दिया। कोर्ट के आदेश पर लालगंज कोतवाली मे बुधवार की रात दोनों भाइयों पर घर मे घुसकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Comments