20 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 August, 2022 11:17
- 579

प्रतापगढ़
30.07.2022
रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी
20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ।प्रतापगढ जनपद के थाना मानिकपुर के उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मुन्दीपुर मोड़, पीएनबी बैंक के पास से एक व्यक्ति दिनेश निर्मल पुत्र लाल जी निर्मल निवासी मुन्दीपुर थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ को 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 229/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-दिनेश निर्मल पुत्र लाल जी निर्मल निवासी मुन्दीपुर थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा।पुलिस टीम-उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता मय हमराह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
Comments