मतदान केंद्र बिजली पुर बनगढवा में मतदान कर्मियों से मारपीट करने वाला 01 और अभियुक्त गिरफ्तार

मतदान केंद्र बिजली पुर बनगढवा में मतदान कर्मियों से मारपीट करने वाला 01 और अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


24.04.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



मतदान केन्द्र बिजलीपुर बनगढ़वा में मतदान कर्मियों से मारपीट करने वाला 01 और अभियुक्त गिरफ्तार




दिनांक 19.04.2021 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान थाना संग्रामगढ़ के मतदान केन्द्र बिजलीपुर बनगढ़वा में अराजक तत्वों द्वारा मतदान केन्द्र पर पत्थर बाजी कर, मतदान कर्मियों को जान से मारने का प्रयास किया गया। इस घटना में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 86/21 धारा 147, 148, 307, 332, 353, 427, 336 भादवि व 136 (2)बी लोक प्रतिनिधित्व अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।


       थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ श्री आशुतोष त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज यादव मय टीम द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में अभियोग से संबंधित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-शोभनाथ पटेल पुत्र राम अवतार पटेल निवासी बिजलीपुर बनगढ़वा थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम---थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज यादव मय टीम थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *