बाबा अमरनाथ धाम पर जलाभिषेक एवं महा शिवरात्रि मेला हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

बाबा अमरनाथ धाम पर जलाभिषेक एवं महा शिवरात्रि मेला हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

प्रतापगढ 




02.03.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




 बाबा अमरनाथ धाम पर जलाभिषेक एवं महाशिवरात्रि मेला हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न


 




प्रतापगढ़।जनपद के ब्लॉक सांगीपुर की गांव सभा मंगापुर में विराजमान बाबा अमरनाथ धाम पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ की भव्य मूर्ति पर जलाभिषेक एवं मेला हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

     क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में आई महिलाओं बच्चों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ ने जमकर भोलेनाथ की मूर्ति पर जलाभिषेक के साथ मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की मूर्तियों का पूजन अर्चन करके दर्शन लाभ प्राप्त किया और भगवान अमरनाथ बाबा के जयकारे लगाए। बच्चों ने जमकर जलेबी, गुल्लइया, मूंगफली तथा गुब्बारा खरीदा और चाट व चाऊमीन का आनंद लिया।

      जलाभिषेक के लिए आई भीड़ को व्यवस्था देने में मंदिर के पुजारी पंडित राजाराम उपाध्याय एवं पंडित बद्री प्रसाद मिश्र एवं क्षेत्रीय माली की उल्लेखनीय भूमिका रही।

      इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन सहित बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, बम बहादुर सिंह श्रीराम यादव, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, सूर्यभान सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्र, संजय त्रिपाठी, हीरा सिंह, योगेंद्र यादव, महावीर सिंह, राजू यादव अवनीश शर्मा अंकुर, बुद्धसेन सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन कोरी, मोहित त्रिपाठी, शिव मूर्ति मौर्य, श्रीमती भानुमति उपाध्याय, सुषमा मैडम, आलोक त्रिपाठी,डॉ विजय यादव, ललित कुमार उपाध्याय, सोहन लाल सरोज, शिवकुमार त्रिपाठी, सुशील मोदनवाल, कुलदीप उपाध्याय, हीरालाल सरोज, राकेश उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, अजीत उपाध्याय, रामकरन गुप्ता, कृष्ण लाल त्रिपाठी, रामचंद्र जायसवाल आदि बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *