बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित चल रहे 06 पुलिस कर्मी निलम्बित

प्रतापगढ़
01. 09. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
बिना अनुमति के लगातार अनुपस्थित चल रहे 06 पुलिस कर्मी निलम्बित
---------------------
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त 06 पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है, यह सभी पुलिस कर्मी अवकाश/ड्यूटी से बिना अनुमति के काफी समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। निलम्बित किये गये पुलिस कर्मियों का विवरण-01.आरक्षी लक्ष्मीकान्त सिंह नियुक्ति स्थान पुलिस लाइन प्रतापगढ़। 02.आरक्षी अजय कुमार गौड़ नियुक्ति स्थान पुलिस लाइन प्रतापगढ़। 03.आरक्षी सोनेलाल यादव नियुक्ति स्थान पुलिस लाइन प्रतापगढ़।04.आरक्षी बृज मोहन कश्यप नियुक्ति स्थान थाना कुण्डा प्रतापगढ़।05.आरक्षी सुशील सिंह नियुक्ति स्थान कोतवाली नगर प्रतापगढ़ 06.आरक्षी श्रवण कुमार नियुक्ति स्थान पीआरबी 2022 प्रतापगढ़।
Comments