महेश गंज पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

महेश गंज पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ 



15.06.2022




रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी



महेशगंज पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार 



प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में कानून व्यवस्था  के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा 01 जिलाबदर अभियुक्त बृजेश सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ऐमापुर बिन्धन थाना महेशगंज,  जनपद प्रतापगढ़, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 19.05.2022 से 06 माह के लियेे जिलाबदर किया गया था लेकिन माननीय न्यायालय का आदेश न मानने व घर पर ही रहने के कारण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-  151/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-बृजेश सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ऐमापुर बिन्धन थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0  संजय कुमार सिंह मय हमराह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *