अवसान माता पूजन महोत्सव में उमड़ी महिलाएं, मिला सम्मान
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 February, 2021 18:57
- 478

प्रतापगढ
19.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवसान माता पूजन महोत्सव मे उमड़ी महिलाएं, मिला सम्मान
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर क्षेत्र के सड़वा चण्डिका विकासखण्ड के तेजगढ़ गांव मे हुए महिला सशक्तीकरण सम्मेलन मे हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र सिंह एवं प्रतिभा सिंह के आयोजकत्व में द्वितीय विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव मे आयोजन समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रो मे योगदान के लिए सशक्त महिला सम्मान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पहुंची सुहागिन महिलाओं ने शामिल होकर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अवसान माता की पूजन अर्चन की। इस बीच अवसान मैया के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजमायन हो गया। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।इस दौरान आयोजिका प्रतिभा सिंह की ओर से सुहागिन महिलाओं में वस्त्र मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता नागेंद्र रघुवंशी जहां रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, संतोष दुबे, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, ओमप्रकाश पांडे रामानुज दास, राजेश सिंह, विवेक उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा राघवेंद्र नाथ शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्रीमती सिंधुजा मिश्रा, राजेश सिंह जिला महामंत्री,देशराज सिंह, अभय राज सिंह, दिनेश सिंह डकैता, संतोष दुबे, यशोदा श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह (प्रधान) , सत्यप्रकाश मिश्रा, मान सिंह, फूलचंद मौर्या, बिजेंद्र सिंह, बब्बू सिंह, ज्ञान पांडेय,रवि सिंह अशोक पांडेय, अनिल त्रिपाठी, पप्पू जायसवाल, राजेंद्र पांडेय, विनय जायसवाल, दीपक मौर्या, विशाल मौर्या, अजीत मौर्या, उमेश वैश्य, सुमित पाल, राजेंद्र वैश्य, डीपी इंसान आदि लोग मौजूद रहे।
Comments