अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सैकड़ों लोगों ने चौकी का किया घेराव, घंटों यातायात बाधित

अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सैकड़ों लोगों ने चौकी का किया घेराव, घंटों यातायात बाधित

अवैध संबंध के शक में पति-पत्नी में हुआ विवाद, सैकड़ों लोगों ने चौकी का किया घेराव, घंटों यातायात बाधित



 पुलिस पर हमला पुलिस के साथ मारपीट, भारी फोर्स मौजूद, आठ महिला सहित तेरह गिरफ्तार




कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के बदले रसूलपुर गांव में अवैध संबंध के शक में पति पत्नी में विवाद हो गया है। महिला के तहरीर पर चौकी पुलिस ने आरोपी पति को चौकी मूरतगंज उठा लाई। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों महिला बच्चों सहित चौकी मूरतगंज का घेराव कर लिया, घेराव के दौरान महिला ग्रामीणों ने चौकी के सिपाहियों के साथ अभ्रदता करते हुए धक्का मुक्की भी किया। 



जानकारी के अनुसार कोखराज थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी क्षेत्र के बदले रसूलपुर गांव निवासी रंजीत कुमार व पत्नी शर्मिला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, उसी विवाद से संबंधित महिला ने मूरतगंज चौकी में तहरीर दिया। तहरीर पाकर चौकी पुलिस ने आरोपी पति रंजीत कुमार को चौकी उठा लाये। आरोपी पति को चौकी लाने से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं सहित ग्रामीणों ने चौकी मूरतगंज का घेराव कर लिया। घेराव के दौरान महिलाओं ने सिपाहियों के साथ अभ्रदता करते हुए धक्का मुक्की के साथ मारपीट की भी कोशिश की गई। चौकी के घेराव के दौरान घंटों यातायात बाधित रहा व आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


घटना की जानकारी होते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ पर काबू पाया। उपद्रव कर रहे आठ महिला सहित चौदह उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *