अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट काण्ड का फरार फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट काण्ड का फरार फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 05/05/2020



अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट काण्ड का फरार फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार


  कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत भरवारी चौकी से चंद कदम की दूरी में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को पटाखा बनाने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ था। फैक्ट्री मे पटाखा बनवा रही महिला मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। बीती देर रात कोखराज थाना प्रभारी राकेश तिवारी व भरवारी चौकी इंचार्ज मनोज राय की संयुक्त टीम ने रोही बाईपास के पास से पटाखा फैक्ट्री संचालक हैदर अली उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अन्य नामजद लोगों के लिए पुलिस टीम सक्रिय हैं और नामजद लोगों के रिश्तेदारी में भी छापेमारी की जा रही है। 


रिपोर्ट  जितेन्द्र कुमार कोखराज

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *