जिलाधिकारी ने नहरों, रजबहो तथा धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 9 December, 2020 18:57
- 519

प्रतापगढ
09.12.2020
जिलाधिकारी ने नहरों, रजबहों तथा धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज कैम्प कार्यालय के सभागार में सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि नहरों, रजबहों की साफ-सफाई करा ली गयी है, सभी नहरों में 15 दिसम्बर से पानी आ जायेगा। नलकूप विभाग की समीक्षा में बताया गया कि 141 नलकूप लगे हुये है जिसमें से 11 बन्द है, 07 नलकूपों की मोटर खराब है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी नलकूप बन्द है एवं खराब है उन्हें जल्द से जल्द से ठीक कराया जाये और क्षेत्र में जाकर नलकूपों का निरीक्षण भी किया जाये।
बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने नहरों एवं रजबहों में साफ-सफाई की स्थिति जानने हेतु बेल्हा माइनर सदर, बेल्हा माइनर भुवालपुर, जेठवारा रजबहा, धरौहरा अल्पिका, सगराडीह का औचक निरीक्षण किया। सगराडीह नहर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करायी जाये। इसी दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र लक्ष्मणपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी अपरान्ह 3 बजे अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया। क्रय केन्द्र पर धान के स्टाक ज्यादा लगे पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि धान के स्टाक को जल्द से जल्द चावल मीलों में भेजा जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुधीर कुमार पाल भी उपस्थित रहे।
Comments