वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय के निधन पर शोक संतृप्त अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय के निधन पर शोक संतृप्त अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ 




30.03.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी

 



वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय के निधन पर शोक संतृप्त अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



प्रतापगढ़।जनपद मुख्यालय पर विगत कई वर्षों से वकालत की प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय के असामयिक निधन पर शोक संतप्त अधिवक्ताओं ने अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

      उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अशोक कुमार पांडेय, जूनियर बार एसोसिएशन  के संगठन को मजबूती देने वाले सक्रिय अधिवक्ता रहे हैं। इन्हें अधिवक्ताओं ने जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन का अपना अध्यक्ष भी चुना था। उनका कार्यकाल सदैव सराहनीय रहा है। अधिवक्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे अशोक कुमार पांडेय के असामयिक निधन से वकालत क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति हुई है। शहर के करनपुर मोहल्ले में सपरिवार अपने निजी मकान में रहने वाले लगभग 55 वर्षीय अशोक कुमार पांडेय काफी दिनों से भयंकर रूप से अस्वस्थ थे, इन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन दिनों वे आईसीयू में जीवन मृत्यु के बीच जूझ रहे थे। हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बहुत प्रयास किया लेकिन उन्हें जीवनदान नहीं दे पाए। बीती रात में मृत्यु हो जाने पर आज श्रृंगवेरपुरधाम पर अंत्येष्टि करके उनके पार्थिव शरीर को मां गंगा जी को समर्पित किया जाएगा।

      अपने जुझारू साथी को श्रद्धांजलि देने वाले अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता रामसेवक त्रिपाठी प्रशांत, स्वामीनाथ शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल,वकील परिषद अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय, महामंत्री अवधेश ओझा, वकील परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन सहित राम प्रसाद तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय, योगेश शुक्ल किसान, सत्येन्द्रनाथ मिश्र मृदुल गणेश नारायण मिश्र, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा,देवानंद त्रिपाठी, नंदलाल मिश्रा, चिंतामणि पांडेय, चंद्रशेखर उपाध्याय, चंद्रभूषण दीक्षित, राधेश्याम सिंह, जिला बार अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, महामंत्री गुलाब सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मिश्र,महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा, विवेक कुमार शुक्ला, दयाशंकर सिंह एवं अधिवक्ता शक्तिपीठ के संस्थापक आनंद प्रचंड व अध्यक्ष राज किशोर त्रिपाठी,; विजय शंकर त्रिपाठी, राममूर्ति मिश्रा आदि तमाम अधिवक्ता रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *