भाजपा को परास्त करने की क्षमता सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है-अरविंद सिंह गोप।

भाजपा को परास्त करने की क्षमता सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है-अरविंद सिंह गोप।

PPN NEWS

भाजपा को परास्त करने की क्षमता सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है-अरविंद सिंह गोप।


मोहनलालगंज में आयोजित हुआ सपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम


काफी संख्या में लोगों ने ली सपा की सदस्यता


लखनऊ।


रिपोर्ट- नवीन वर्मा।


सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की नवगठित नगर पंचायत मोहनलालगंज के अन्तर्गत आने वाले मऊ गांव में अरुणेश प्रताप सिंह दल्लू  द्वारा आयोजित समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को परास्त करने की क्षमता एकमात्र समाजवादी पार्टी में ही है इसलिए आप सभी अपने ओजस्वी नेता अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने के लिए घर घर जाइए और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराइए।


इस दौरान श्री गोप द्वारा काफी संख्या में लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करायी गई। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की राजधानी में पार्टी के सदस्यता अभियान का चुनौती पूर्ण दायित्व मुझे दिया है, मैं आप सबसे अपील करता हूं कि आप सब जैसे चुनाव में वोट मांगने के लिये घर-घर जाते हैं उसी तरह पार्टी से जोड़ने के लिये सभी लोगों के घर-घर जाएं और व्यक्तिगत संपर्क कर सपा की नीतियों और कार्यशैली की चर्चा करें।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण चरम पर पहुंची महंगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है।


समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता हर आंधी और तूफान से टकराने का साहस रखता है इस निरंकुश सरकार का तख्तापलट सिर्फ और सिर्फ किसानों नौजवानों और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखने वाले हमारे ओजस्वी नेता माननीय अखिलेश यादव जी ही कर सकते हैं। इसलिए आपसी मतभेदों को भूलकर पार्टी को मजबूत करें।


सपा ही उत्तर प्रदेश में एकमात्र सशक्त विकल्प है जो भाजपा की चालबाजियों को नाकाम कर भाजपा को परास्त करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आप सब के उत्साह को देखकर मैं उम्मीद करता हूं कि लखनऊ का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में एक नंबर पर रहेगा। इसलिए उनको हाथों को मजबूत करने के लिए हमें जी जान से मेहनत करनी होगी।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुशीला सरोज, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  जूही सिंह व पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर, पूर्व प्रदेश सचिव वीर बहादुर सिंह व सपा नेता अमर पाल सिंह रवि भूषण यादव उर्फ राजन यादव सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेन्द्र यादव जिला सचिव महिला सभा श्रीमती सरोज यादव विधानसभा प्रभारी अर्चना रावत, नागेश प्रताप सिंह, विपिन यादव, मोहम्मद रईस, नितुल शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *