छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने पर साहित्यकारों में हर्ष

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने पर साहित्यकारों में हर्ष

PPN NEWS

प्रतापगढ 

23.10.2021

रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने पर साहित्यकारों में हर्ष 


 

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा कोण्डागांव जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने पर मंडल सहित प्रतापगढ़ जनपद के तमाम साहित्यकारों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा जनपद कोण्डागांव मुख्यालय पर ख्यातिलब्ध शायर स्वर्गीय हेमचंद्र सिंह राठौर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ककसाड़ दिल्ली मासिक पत्रिका के संपादक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री हेमचंद्र सिंह राठौर को साहित्य की अमूल्य धरोहर  बताते हुए  उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ राजाराम त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय हर्बल उत्पादक व विक्रेता भी हैं।

शिप्रा त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह राठौर, शंकर नाग, रमेश पंडा (उड़ीसा), अनुराग त्रिपाठी, बलई चक्रवर्ती, पत्रकार संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष जमील खां, कृष्णा राठौर एवं संपदा समाजसेवी संघ की अध्यक्षा श्रीमती जगमती नेताम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह का अंगवस्त्रम, श्रीफल एवं ककसाड़ दिल्ली मासिक पत्रिका की प्रति भेंट करके सारस्वत सम्मान किया गया।

सम्मान से अभिभूत अर्जुन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर अपने को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राजाराम त्रिपाठी को स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की वार्षिक पत्रिका "स्वतंत्र सौरभ" एवं मानस मंथन की लघु पुस्तिका "जग मंगल" की प्रतियां भेंट की।

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद द्वारा स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह को सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने पर मंडल  के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ केशरी नंदन शुक्ल केशरी, महामंत्री डॉ अजित शुक्ल,गुरुबचन सिंह बाघ, ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू,यज्ञ कुमार पांडेय यज्ञ, डॉक्टर एसपी सिंह शैल, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम,अरविंद सत्यार्थी, अशोक विमल, अब्दुल मजीद रहबर, योगेंद्र कुमार पांडेय, रामजी मौर्य आसमां, अनूप त्रिपाठी, संजय शुक्ला, विजय बहादुर यादव विजय, चंद्रशेखर मित्र, आनंद सिंह एवं सुरेश अकेला सहित कविकुल प्रतापगढ़ के संरक्षक पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत,अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन, सुरेश संभव, ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास,डॉ दयाराम मौर्य रत्न, सुनील प्रभाकर,अनूप अनुपम,डॉ श्याम शंकर शुक्ल श्याम, डॉक्टर संगम लाल त्रिपाठी भंवर,डॉक्टर सौरभ पांडेय, सूर्यकांत मिश्र निराला,राजेश कुमार मिश्र, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, चिंतामणि पांडेय, सुरेश दुबे ब्योम एवं शेष नारायण दुबे राही आदि प्रतापगढ़ जनपद के साहित्यकारों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजक संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए अर्जुन सिंह को बधाई दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *