अपना दल के पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए घर घर कर रहे हैं जनसम्पर्क
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 23 November, 2020 20:36
- 484

प्रतापगढ
23.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अपना दल के पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए घर घर कर रहे हैं जन सम्पर्क
अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए घर घर गांव गांव सघन जनसंपर्क अभियान में जुटने को कहा है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष ने रविवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के पश्चात सदर विधायक राजकुमार पाल के आवास पर ट्री पार्टी में हिस्सेदारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक के गांव पूरे ईश्वर नाथ स्थित आवास कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के समर्थन और पार्टी के लगातार जनता की आवाज को उठाने के चलते आज अपना दल एस देश की चौथी बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अगुवाई में अपना दल एस के द्वारा कमजोर तबके की लड़ाई को बराबर तेजी से लड़ते हुए विकास तथा लोगों के अधिकार की रक्षा में भी कार्यकर्ताओं से प्रभावी भूमिका निभाए जाने की अपील की। इसके पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष सिंह पटेल का सदर विधायक राजकुमार पाल व विधि मंच के प्रदेश सदस्य परमानंद मिश्र सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इसके साथ ही एमएलसी ने विधायक के पिता को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। अपना दल यस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने सदर विधायक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सदर विधायक राजकुमार पाल जिस तरीके से सदर क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों के लड़ाई लड़ते हुए उनके सुखो और दुखों में लगातार भागीदारी निभा रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को भी गरीब तबके के लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होकर विधायक के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें । इसके पूर्व उन्होंने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों के साथ चर्चा परिचर्चा की । इस मौके पर कई लोग अपना दल एस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया, जिसमें निम्न लिखितकार्यकर्ता साथी अपना दल के युवा मंच जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल, पूर्व राज्य कर्मचारी जिला अध्यक्ष मिथिलेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य, विनोद पटेल कोषाध्यक्ष, डॉ हरिशंकर पुष्पा कर जिलाध्यक्ष माली समाज प्रतापगढ़ ,विनय पटेल विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज, बृजलाल पटेल विधानसभा अध्यक्ष पट्टी ,रमेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, सेवानिवृत्त राधेश्याम सरोज आदि लोग अपना दल छोड़कर अपना दल एस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सोरांव विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद पाल,आवास विकास दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जीतलाल पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश पटेल,जिला प्रभारी शिव मुरत पटेल, पवन पटवा,ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, अशोक पाल विधायक प्रतिनिधि, अजय पटेल, नागेंद्र पटेल , विजय पटेल, अभय पटेल, राजेन्द्र मौर्य सहित प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल रहें।
Comments