भाजपा के किसान सम्मेलन में मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां,
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 December, 2020 18:28
- 553

प्रतापगढ
15.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
भाजपा के किसान सम्मेलन मे मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां,
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज नगर स्थित अवधेश विद्या निकेतन इण्टर कालेज के परिसर मे मंगलवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य के स्वतंत्र प्रभार मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने दिल्ली सीमा पर हो रहे किसान आंदोलन को विपक्ष प्रायोजित करार दिया। मंत्री डा. नीलकंठ ने किसान सम्मेलन के जरिए कांग्रेस तथा कम्युनिष्ट समेत विपक्षी दलों पर कृषि विधेयक को लेकर किसानो के बीच भ्रम फैलाने के हताश प्रयास को लेकर भी सियासी हमला बोला। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अब तक किसानो के हित मे कई ठोस कदम उठाए है। किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन तथा जवानो के हित मे मोदी सरकार के द्वारा लिये गये जनकल्याणकारी फैसलो से विपक्ष हताश है। उन्होने दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन को विपक्ष प्रायोजित ठहराते हुए कहा कि किसानो के आंदोलन मे नक्सलाइड गतिविधियो मे शामिल रहे कम्युनिष्ट पार्टी के लोग माहौल बिगाड़ रहे है। उन्होने कांग्रेस पर भी सत्तर साल मे किसानो के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडियो मे कांग्रेस सरकार ने बिचौलिये पैदा किये थे। मोदी सरकार ने बिचौलियो को समाप्त कर किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है। मंत्री नीलकंठ ने कहा कि जिस तरह से नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष ने आंदोलन शुरू कराया और कुछ ही दिनों मे जनता ने आंदोलन को नकार दिया। ऐसे ही विपक्ष को फिर किसानो को गुमराह करने मे विफलता ही हाथ लगेगी। उन्होने रामपुर खास क्षेत्र मे अगले विधानसभा चुनाव मे जीत का दावा भी किया। सांसद संगम लाल गुप्ता ने अपने संबोधन मे किसान बिलो को किसानो की आत्मनिर्भरता के लिए मोदी सरकार का सबसे बडा फैसला बताया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने भी कृषि विधेयको को किसानो के फसल के लिए लाभकारी करार दिया। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि कृषि विधेयक के आने के बाद अब किसानो क कही भी शोषण नही होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व संचालन अशोक मिश्र ने किया। सम्मेलन को राजा अनिल प्रताप सिंह, भुवन्यू सिंह, नागेश प्रताप सिंह, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राव वीरेन्द्र सिंह, विनोद मिश्र, पंकज मिश्र, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, बाबा अमरनाथ शर्मा, कमलेश गिरि, पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। आभार प्रदर्शन लालगंज मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल ने किया।
Comments